Blog

*भाजपा नेता योगेश कल्पना तिवारी ने पूरे प्रदेश में सबसे अधिक मतों से जीत दर्ज करने का बनाया रिकॉड

योगेश कल्पना तिवारी के इस ऐतिहासिक जीत पर रायगढ़ भाजपा के नेता पिंटू सिंह ने फोन पर बधाई दी

रायगढ़ / भाजपा नेता योगेश तिवारी जी के छोटे भाई पिंटू सिंह भोजपुरी समाज के अध्यक्ष हैं एवं बीस वर्षों से तिवारी जी के साथ जुड़ कर काम करते आ रहे हैं तिवारी जी के सबसे भरोसे मंद व्यक्ति के रूप में रायगढ़ जिले में पिंटू सिंह को जाने जाते है
बेमेतरा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत बेमेतरा जिले के अंतर्गत बेरला ब्लाक में भी रविवार को तीसरे व अंतिम चरण के लिए हुए,मतदान के बाद देर रात तक चले मतगणना के बाद परिणाम भी आ गए हैं। जिला पंचायत सदस्यों में जिलेे में सबसे बड़ी जीत भाजपा समर्थित योगेश कल्पना तिवारी ने दर्ज कर प्रदेश में सर्वाधिक मतों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की है,
योगेश कल्पना तिवारी ने लगभग 22 हजार से अधिक वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करने के साथ साथ जिला पंचायत अध्यक्ष बनने की अपनी दावेदारी को काफी मजबूत कर दी है। भारी मतों की इस जीत ने पूरे जिले के योगेश तिवारी के समर्थकों में भारी उत्साह है। अपनी इस बड़ी जीत का श्रेय योगेश कल्पना तिवारी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के कामकाज को बताया है। ये जीत भाजपा के हर कार्यकर्ता की जीत है।
पूरे मतगणना के दौरान योगेश कल्पना तिवारी को ब्लाक के हर बूथ से काफी बढ़त मिली है।केवल एक दो प्रत्याशी ने ही सैकड़ा के अंक को पार किया है। कल्पना योगेश तिवारी के इस बड़ी जीत का कारण उनके पति व भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी जो कि पिछले चुनाव में बेमेतरा विधानसभा से विधायक पद प्रबल दावेदार थे पर उन्हे टिकट नहीं मिली सकी फिर भी उन्होने पार्टी के विधायक प्रत्याशी के लिए जमकर मेहनत की थी,और जब जिला पंचायत चुनाव की बारी आई तो फिर वे मतदाताओं के समक्ष वोट मांगने पहुंचे। इस जीत का विशाल अंतर बता रहा है बेमेतरा क्षेत्र की जनता अब योगेश कल्पना तिवारी को बेमेतरा जिला पंचायत के अध्यक्ष के रूप में देखना चाहती हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ...