Blog

चक्रधर क्लब बैडमिंटन चैंपियनशिप वर्ष 2025 का पहला सत्र संपन्न

रायगढ़ चक्रधर क्लब द्वारा समय समय पर वर्ष भर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं को प्रोत्साहन एवं उचित मार्गदर्शन देने हेतु छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष चक्रधर क्लब के प्रबंधक एवं हेड कोच अकरम खान के मार्गदर्शन में चक्रधर क्लब में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने एवं मार्गदर्शन देने हेतु बैडमिंटन की प्रतियोगिताएँ हमेशा से कराई जाती रही है। क्लब टूर्नामेंट कराने का मुख्य उद्देश्य सहभागिता के अलावा हार जीत की भावना को आत्मसात करते हुए स्वस्थ प्रतियोगिता को विकसित करना होता है जहाँ खिलाड़ी हार जीत की भावना से ऊपर उठ कर आगे की प्रतियोगिताओं के लिए मानसिक रूप से तैयार होते हैं। पढ़ाई एवं खेल दोनों ही बच्चों के लिए एक ऐसे क्षेत्र हैं जो उन्हें अपने आपको प्रारम्भ से ही मूल्यांकन करने का प्लेटफार्म देती है। इसी तार्यम्ब में खिलाड़ियों एवं पालकों की उपस्थिति में सात दिवसीय 27 मार्च तक चले चक्रधर बैडमिंटन चैंपियनशिप 9 वर्ष से लेकर 17 वर्ष तक के बच्चों का बैडमिंटन प्रतियोगिता बेहद ही रोमांच भरा रहा और नन्हे बच्चे जीत के लिए संघर्ष करते दिखे और यही आयोजन करने की उपलब्धि है ।
समापन समारोह में पालकों की गरिमामई उपस्थिति में नेहरू युवा केंद्र के रिटायर्ड डायरेक्टर कुश्ती के राष्ट्रीय खिलाड़ी समाज सेवी श्री बलवीर शर्मा के मुख्य आतिथ्य, सी एम गुप्ता जी के अध्यक्षता, पालकगण श्री विजय सरकार, श्री डॉ अमित अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं क्लब सर्टिफिकेट से पुरस्कृत करते हुए अतिथियों द्वारा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ उद्बोधन दी गई ।
मुख्य अतिथि शर्मा जी ने खिलाड़ियों को गुरु मंत्र के रूप में जीवन में कभी भी हार नहीं मानने की भावना को आत्मसात करने का बल दिया।
प्रतियोगिता के नतीजे निम्ननुसार रहे :-
9 वर्ष बालिका उपविजेता कीवी अग्रवाल, विजेता मन्नत अग्रवाल। 9 वर्ष बालक उपविजेता स्वर्ण खत्री, विजेता समर्थ पैंकरा। 11 वर्ष बालिका उपविजेता मन्नत अग्रवाल, विजेता हर्षिका गुप्ता। 11 वर्ष बालक उपविजेता विश्वजीत झा, विजेता अव्यान अग्रवाल। 13 वर्ष बालिका उपविजेता हर्षिका गुप्ता, विजेता श्रृष्टि राठौड़। 13 वर्ष बालक उपविजेता अक्षय अग्रवाल, विजेता धैर्य अग्रवाल। 15 वर्ष बालिका उपविजेता स्वास्ति राठौड़, विजेता व्योमिनी चौधरी। 15 वर्ष बालक उपविजेता शिवांशु रिजवानी, विजेता लक्ष्य प्रधान। 17 वर्ष बालिका उपविजेता दिव्यांशा सरकार, विजेता प्रांजल गुप्ता। 17 वर्ष बालक उपविजेता आरव मित्तल, विजेता हर्ष वर्धन सिंह । सीनियर उपविजेता हर्ष वर्धन सिंह, विजेता लक्ष्य प्रधान ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
गरीबों और कमजोरों के सुख-दुख के साथी हैं मंजुल दीक्षित : श्याम कुमार गुप्ता हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय...