Blog

संस्कार समर क्लासेस बच्चों की प्रतिभा संवारने का बड़ा मंच -राम दुलारी सिन्हा

समर क्लास से प्रशिक्षित होकर बच्चे पुरे प्रदेश में नाम नाम रोशन करेंगीं-उमेश वर्मा थाना प्रभारी

संस्कार शिक्षण संस्थान द्वारा समर क्लासेस की शुरुआत, बी. पी. एल महिलाओं, छात्रों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण

पिथौरा। महासमुंद जिला के संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा के द्वारा ग्रीष्मकाल में बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को तराशने एवं निखारने के उद्देश्य से एक ही छत के नीचे विभिन्न कौशलों के विकास हेतु संस्कार समर कैंप का शुभारंभ प्रतिभा पब्लिक विद्यालय में श्रीमती रामदुलारी सीताराम सिन्हा की मुख्य अतिथि व उमेश वर्मा थाना प्रभारी पिथौरा के अध्यक्षता एवं श्रीमती सीमा गौरव चंद्राकर समर क्लास संचालिका,बलराज नायडू जिला अध्यक्ष पत्रकार संघ महासमुंद,गोपाल शर्मा अध्यक्ष व्यापारी एकता मंच, सत्यनारायण अग्रवाल स्काउट संघ अध्यक्ष,, हेमंत खूंटे प्रेस सचिव विज्ञान सभा ,परमीत सिंह माटा
पत्रकार, संतोष साहू स्काउट संघ शिक्षक की विशेष अतिथि तथा उपेंद्र प्रधान कराते मास्टर ट्रेनर, रुपेश नायक डांस कोरियोग्राफर, अनिल पटनायक संगीत शिक्षक, स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पत्रकारों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती रामदुलारी सीताराम सिन्हा ने कहा कि संस्कार समर क्लास मे बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को उभारने के लिए एक बड़ा मंच है जिसमें आप सभी प्रतिभागी क्लास में शामिल होकर अपनी कला को आगे बढ़ाएं।इस तरह के समर क्लासेस को प्रशासनिक तौर से भी सहयोग करने की अपील की।

समर क्लास से प्रशिक्षित होकर बच्चे पुरे प्रदेश में नाम नाम रोशन करेंगीं-थाना प्रभारी पिथौरा

अध्यक्षता कर रहे उमेश वर्मा थाना प्रभारी पिथौरा ने कहा कि इस क्लास के माध्यम से क्षेत्र के बच्चों को डांस संगीत स्पोकन इंग्लिश सहित विभिन्न विधाओं में आगे आने का मौका मिल रहा है। निश्चित रुप से यहां के शिक्षित बच्चे भविष्य में जिला से लेकर प्रदेश स्तर पर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करेंगे इस बात की मुझे पूरी उम्मीद है।समर क्लासेस सिर्फ बड़े शहरों में होते थे लेकिन आज पिथौरा जैसे छोटे शहर में शुरुआत करना क्षेत्र वासीयों के लिए सौभाग्य की बात है। विशिष्ट अतिथि के रूप उपस्थित गोपाल शर्मा अध्यक्ष व्यापारी एकता मंच ने समर क्लास में हो रही गतिविधियों की तारीफ करते हुए हर प्रकार के सहयोग करने की बात कही।साथ ही सत्यनारायण अग्रवाल, हेमंत खूंटे ,परमीत सिंह माटा ने भी सभा को संबोधित किया।ज्ञात हो कि यह समर कैंप 1 अप्रैल से 10 मई तक पुरे 40 दिनों तक चलेगी जिसमें स्कूलों के बच्चे के साथ सभी उम्र वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। संस्कार शिक्षण संस्थान की डायरेक्टर सीमा गौरव चंद्राकर ने समर कैंप की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा मुख्य मकसद इस कैंप के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। इस कैंप में बीपीएल परिवार की महिलाओं छात्राओं के लिए निशुल्क प्रशिक्षण रखा गया है। जिससे सभी वर्गों को लाभ मिल सके। जिला में इस तरह की यह पहला प्रशिक्षण संस्थान है जो महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न विधाओं में लगातार सात साल से प्रशिक्षण संचालित कर रही है। आयोजन में संस्कार शिक्षण संस्थान से जुड़े हुए प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष गुप्ता साहित्यकार पत्रकार व आभार गौरव चंद्राकर पत्रकार के द्वारा किया गया उक्त आयोजन को सफल बनाने में संस्कार शिक्षण संस्थान के पदाधिकारी राजा बाबू उपाध्याय, रमेश श्रीवास्तव, धनेंद्र सिन्हा का विशेष योग दान रहा।

फोटो संलग्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
19 साल की बेटी बनी 'सर्प मित्र'सैकड़ों सांपों और बेजुबान जीवों को दिया नया जीवन, सक्ती हरेठी गांव की... "डॉक्टर्स डे पर ग्राम तुरंगा को मिली बड़ी सौगात: Apex Hospital ने लिया गोद, स्वास्थ्य और हरित विकास ... प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा