Blog

भीम राव अंबेडकर जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, गांव में निकला भव्य जुलूस

रिपोर्टर: संजीत गोस्वामी, रितुराज | आईं सी न्यूज़ नेशन, बिहार | बांका जिला, धोरैया डेरु से विशेष रिपोर्ट

धोरैया प्रखंड के डेरु व गाचिया गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का 134वां जन्मदिवस अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव के कोने-कोने से लोग एकत्रित हुए और भव्य जुलूस निकाला गया।

जुलूस की शुरुआत डीजे की गूंज और “जय भीम” के नारों के साथ हुई, जिसमें महिलाएं, बच्चे, युवा, बुजुर्ग – सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नीले झंडों और बैनरों से सजे इस जुलूस में भीम अनुयायियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

गांव के मुख्य प्रतिनिधि और समाजसेवियों ने समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके संघर्षों को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के क्षेत्र में जो क्रांति लाई, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

गाचिया गांव में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विचार गोष्ठियों के माध्यम से लोगों को बाबा साहब के विचारों से अवगत कराया गया।

समारोह में शामिल हजारों लोगों की उपस्थिति और उमंग ने इस दिन को ऐतिहासिक बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि