Blog

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने बाल वैज्ञानिक जगदलपुर रवाना

िज्ञान प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन 31 जुलाई से 03 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने रायगढ़ जोन के बाल वैज्ञानिक जिसमें रायगढ़, जशपुर और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से सम्मिलित हैं। जिसमें से रायगढ़ जिले के 13 विद्यार्थी जगदलपुर रवाना हुए। इन 13 विद्यार्थियों में 07 शासकीय हाई स्कूल चांदमारी, 03 स्वामी आत्मानंद स्कूल घरघोड़ा, 02 शासकीय नटवर अंग्रेजी माध्यम स्कूल, 01 शासकीय उमावि गेरवानी के विद्यार्थी शामिल हैं। उपरोक्त चयनित प्रतिभागी अपने ब्लॉक स्तर, जिला स्तर एवं जोन स्तर की प्रतियोगिता में चयन होने के बाद राज्य स्तर हेतु चयनित हुए हैं। ये जगदलपुर में 31 जुलाई से 03 अगस्त तक होने वाली राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिये रवाना करते हुये बाल वैज्ञानिक को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी तरसीला एक्का, जिला मिशन समन्वयक नरेंद्र चौधरी, जोन प्रभारी दीप्ति अग्रवाल एवं एपीसी भुवनेश्वर पटेल द्वारा शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन 30 सामाजिक अभियान : 7वें दिन K.M.T. शासकीय कन्या महाविद्यालय में चला मेंस्ट्रुअल हाइजीन जागरू... 30 दिन 30 सामाजिक अभियान : 6वें दिन सुश्री अलिशा अंसारी ने किया वृहद पौधरोपण कसहीबाहरा स्कूल में गुरुजनों का सम्मान , प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा हुनर नेत्र पखवाड़े के तहत कसहीबाहरा स्कूल में चित्रकला,निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन गरीबों और कमजोरों के सुख-दुख के साथी हैं मंजुल दीक्षित : श्याम कुमार गुप्ता हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक...