Blog

इंस्टाग्राम फ्रेंड ने वीडियो कॉलिंग की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर युवती को किया ब्लैकमेल, विडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रूपये,घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को अडभार, सक्ती में दबोचा, उद्यापन और आईटी एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल

*01 अगस्त, रायगढ़* । आज थाना घरघोड़ा में पुलिस चौकी खरसिया से प्राप्त हुई बिना नंबरी अपराध डायरी पर अपराध क्रमांक 226/2024 धारा 308(2) BNS, 67 आईटी एक्ट के तहत आरोपी दीपेश शर्मा निवासी अडभार, जिला सक्ती पर अपराध पंजीबद्ध किया गया । अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर एक टीम आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी के लिए सक्ती रवाना किया गया तथा पीड़ित युवती का महिला अधिकारी से कथन कराये जिसमें युवती बताई की इसी साल फरवरी में इंस्टाग्राम में मिस्टर मैक्स नाम के आईडी से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आया था जिसे एक्सेप्ट की, चैटिंग के दौरान युवक अपना नाम दीपेश शर्मा निवासी मालखरौदा जिला सक्ती का बताया था । दोनों एक दूसरे का मोबाइल नंबर लेकर कॉल और व्हाट्सएप करने लगे । मार्च 2024 में एक दिन बातचीत के दौरान युवक ने वीडियो कॉलिंग कर बातचीत का स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर लिया तथा उस आपत्तिजनक वीडियो को इंटरनेट पर फेक आईडी बनाकर अपलोड करने धमकी देने लगा । युवती बताई कि आरोपी दीपेश शर्मा उसे धमकी देकर रूपए मांगने पर अपने मंगेतर से फोन पे कर
दीपेश को ₹1000 भेजी, उसके बाद दीपेश ₹2000 की मांग किया ख् नहीं दी तो युवती के जीजा कोल कर वीडियो वायरल करने की धमकी दिया जिसके बाद युवती परिवार वालों से सलाह मशवरा कर पुलिस चौकी खरसिया में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई । घरघोड़ा पुलिस द्वारा अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर तत्काल आरोपी दीपेश कुमार शर्मा पिता अजय शर्मा उम्र 19 वर्ष साकिन ग्राम बुदेली थाना अडभाड जिला सक्ती की गिरफ्तारी के लिए दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिससे पूछताछ पर अपराध स्वीकार किया । आरोपी से एक नीले रंग का रेडमी कंपनी का मोबाइल की जप्ती कर आरोपी को उद्यापन व आईटी एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित तिवारी, सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, विलफ्रेड मसीह एवं हमराह स्टाफ की विशेष भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
पत्रकारों की जमीन पर बनेगा स्टेडियम! छोटे पत्रकारों के आवास का सपना टूटा, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी ... महिला सशक्तिकरण की मिसाल: अदाणी फाउंडेशन ने 500 से ज्यादा महिलाओं को किया सम्मानित रायगढ़ के व्यापारिक जगत में नई चमक: 'समृद्धि बिजनेस पार्क' का भव्य शुभारंभ 13 मार्च से ग्राम ढोरम विद्यालय में लगा आरोग्य स्वास्थ्य शिविर, 82 मरीजों ने लिया लाभ इंडिया गेट से सोनीपत तक योग की अलख: योग आचार्य अर्जुन सिंह राजपुरोहित ने हजारों लोगों को कराया निःशु... बालोद की पंचायतों में विकास पर सवाल! ‘कमीशन मॉडल’ की चर्चाओं से गरमाई सियासत बच्चों की राशि में खेल! शिक्षक-प्राचार्य खुद बने वेंडर, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी कड़ी चेतावनी “सनातन धर्म के महान प्रहरी दिलीप सिंह जूदेव को जन्मदिवस पर नमन: पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय ने किया... “आत्मनिर्भरता के दौर में रिश्तों की दरार: समझ और सम्मान से ही बच सकते हैं संबंध” “अवैध कारोबार पर सख्ती से घबराए तत्व सक्रिय: डीआईजी शशिमोहन सिंह को बदनाम करने की साजिश!”