Blog

बटमूल कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया गयाएक पेड़ मां के नाम अभियान 2.0 के तहत पौधारोपण करने के लिए सामूहिक शपथ

महापल्ली 5 जून :- दुनियाभर में आज का दिन विशेष महत्व रखता है। क्योंकि प्रतिवर्ष 5 जून को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। आज के दिन विश्व भर में सभी देश पर्यावरण को लेकर अपने नागरिकों को जागरूक करने के लिए अपने – अपने स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में इस वर्ष शासन के निर्देशानुसार एक पेड़ मां के नाम अभियान 2.0 के तहत रायगढ़ जिले के पूर्वांचल में स्थित बटमूल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना महापल्ली के प्राचार्य डॉ. पी एल पटेल के मार्गदर्शन एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के के गुप्ता के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्था प्रमुख प्राचार्य  डॉ. पी एल पटेल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को विश्व पर्यावरण दिवस आयोजन करने के उद्देश्य को विस्तार से बताते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आगामी दिनों में अपने-अपने स्तर पर पौधारोपण करने के लिए सामूहिक शपथ दिलाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी एल पटेल, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो पी के गुप्ता, डॉ विक्रांत गुप्ता, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के के गुप्ता, प्रो स्मिता पण्डा, त्रिलोचन ब्रेड, सेवानिवृत शिक्षक संतोषराम साव, सुमन किसान, सुशीला यादव एवं सक्रिय छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...