Blog

किशोर बालिका को भगा ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने वाले युवक को घरघोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा रिमांड पर

*01 अगस्त, 2024* । थाना घरघोड़ा में दिनांक 14.10.2023 को स्थानीय रहवासी द्वारा उसकी नाबालिग बालिका (16 साल) के 08 अक्टूबर के सुबह घर में बिना बताये कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया , रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में गुम इंसान क्र. 52/23 एवं अपराध क्र. 470/23 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दरम्यान बालिका को उसके गांव का युवक दीपक चौहान प्रेम संबंध बनाकर भगा ले जाने की जानकारी मिली । घरघोड़ा पुलिस लगातार गुम बालिका और संदेही युवक की पतासाजी की जा रही थी । दोनों के दिल्ली में रहने की जानकारी प्राप्त हुई थी किन्तु दोनों मोबाइल बंद कर लगातार अपना निवास स्थान बदल रहे थे । पुलिस लगातार संदेही युवक के परिजनों से पूछताछ कर जानकारी लिया जा रहा था, पुलिस के दबाव को देखते हुए युवक वापस बालिका को गांव लाकर किराया मकान लेकर रहने लगा । पुलिस को सूचना मिलते ही बालिका को दस्तयाब कर संदेही को हिरासत में लिया गया । महिला पुलिस अधिकारी को बालिका ने बताया कि करीब 4-5 साल से दीपक चौहान को जानती है । दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे थे । इसी दरम्यान दिनांक 08.10.2023 को दीपक चौहान शादी कर पत्नी बनाकर रखने का विश्वास देकर गांव में ही शारीरिक संबंध बनाया और उसके बाद बस में रायगढ़ ले गया, दोनों ट्रेन पकडकर दिल्ली चले गये। जहां किराये के रूम में रखकर शारीरिक संबंध स्थापित किया है। बालिक के कथन, मेडिकल रिपोर्ट पर प्रकरण में धारा 366,376(2)ढ भादवि एवं 4, 6 पास्को एक्ट जोड़ा गया और आरोपी दीपक चौहान पिता नरसिंह चौहान उम्र 23 वर्ष थाना घरघोडा जिला रायगढ़ को आज दिनांक 01.08.2024 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन 30 सामाजिक अभियान : 7वें दिन K.M.T. शासकीय कन्या महाविद्यालय में चला मेंस्ट्रुअल हाइजीन जागरू... 30 दिन 30 सामाजिक अभियान : 6वें दिन सुश्री अलिशा अंसारी ने किया वृहद पौधरोपण कसहीबाहरा स्कूल में गुरुजनों का सम्मान , प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा हुनर नेत्र पखवाड़े के तहत कसहीबाहरा स्कूल में चित्रकला,निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन गरीबों और कमजोरों के सुख-दुख के साथी हैं मंजुल दीक्षित : श्याम कुमार गुप्ता हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक...