Blog

रथयात्रा शुरू और’खुड़खुडिया’ गोटी पट्टी जुआ का खेल शुरू,हार-जीत के दांव में फंसते हैं यूवा, बर्बाद हो रही सैकड़ों की ज़िंदगी

घरघोड़ा। परंपरागत रूप से हर वर्ष रथयात्रा के शुभ अवसर पर नगर में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल बना रहता है, लेकिन इसके समानांतर कुछ काली छायाएं भी सक्रिय हो जाती हैं। जैसे ही रथयात्रा की शुरुआत होती है, वैसे ही ‘खुड़खुडिया’ जुए का खेल भी परवान चढ़ जाता है। यह खेल अब केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि युवाओं को जुआ और नशे की दलदल में धकेल रहा है।

स्थानीय युवाओं का एक बड़ा वर्ग इस खेल में हार-जीत का दांव लगाने लगता है। शुरुआत में छोटे-मोटे पैसों से खेला जाने वाला यह खेल कुछ ही घंटों में हजारों और कभी-कभी लाखों तक पहुंच जाता है। इस दौरान कई युवा अपना मोबाइल, बाइक, यहां तक कि घर की जमा पूंजी तक गंवा बैठते हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह खेल रात भर चलता है और इसमें दूर-दराज़ से भी लोग आकर भाग लेते हैं। पुलिस और प्रशासन इस पर मौन साधे रहते हैं, जिससे आयोजकों के हौसले बुलंद हैं। यह जुआ अब एक संगठित अवैध धंधे का रूप ले चुका है।

समाजसेवियों की चेतावनी
कई सामाजिक संगठनों और वरिष्ठ नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि रथयात्रा जैसे धार्मिक और पवित्र पर्व को जुए जैसी कुप्रथा से मुक्त रखा जाए। वहीं, माता-पिता से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों पर निगरानी रखें और उन्हें इस गलत रास्ते से दूर रखें।

यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो यह परंपरा की आड़ में बढ़ रहा अपराध क्षेत्र में सामाजिक पतन का बड़ा कारण बन सकता है।

आपकी एक चुप्पी कई ज़िंदगियाँ बर्बाद कर सकती है – आवाज़ उठाइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...