Blog

*फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार*

*रायगढ़, 1 जुलाई 2025*- फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीएनबी मेटलाइफ पॉलिसी के नाम पर रकम लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और पूरा पैसा अपने खाते में डाल लिया।
कोतवाली पुलिस को प्राप्त शिकायत के अनुसार, प्रार्थी बलबीर शर्मा (64 वर्ष) निवासी गजानंदपुर कॉलोनी रायगढ़ ने 28 जून 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2020 में वह पंजाब नेशनल बैंक, रायगढ़ शाखा में रकम जमा करने गए थे। उसी दौरान उनके पुराने परिचित ने उन्हें बैंक में उपस्थित पीएनबी मेटलाइफ कंपनी के मैनेजर निकेश कुमार पांडेय से मुलाकात कराई जिसने निवेश के बेहतर विकल्प के बारे में बताया ।
निकेश कुमार पांडेय ने भरोसा दिलाया कि पीएनबी मेटलाइफ में पांच साल के लिए निवेश करने पर अच्छा लाभ मिलेगा। भरोसे में लेकर आरोपी ने बलबीर शर्मा की पत्नी बाला देवी शर्मा के नाम से 5 लाख रुपये की पॉलिसी कराने के नाम पर चेक लिया और कागजी कार्रवाई करवा ली। करीब 10-12 दिन बाद आरोपी निकेश पांडेय उनके घर पहुंचा और बीमा से संबंधित पॉलिसी के दस्तावेज सौंपे।
पांच साल बाद जब पॉलिसी की अवधि पूरी हुई तो प्रार्थी बलबीर शर्मा 17 जून 2025 को बैंक पहुंचे। वहां अधिकारियों ने जांच में बताया कि उस पॉलिसी नंबर पर किसी भी प्रकार की कोई बीमा पॉलिसी जारी नहीं हुई है और दिए गए दस्तावेज पूरी तरह फर्जी हैं।
पॉलिसी फर्जी निकलने पर प्रार्थी ने आरोपी से संपर्क किया, लेकिन आरोपी टालमटोल करता रहा। जांच में पता चला कि पीएनबी मेटलाइफ के लिए दिया गया 5 लाख रुपये का चेक आरोपी ने अपनी बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के व्यक्तिगत खाते में जमा कर लिया और रकम हड़प ली।
कोतवाली पुलिस ने बलबीर शर्मा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 316/2024 धारा 420, 467, 468, 471 भादंवि के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ऐनु देवांगन व टीम को आरोपी की गिरफ्तारी में लगाया गया।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी निकेश कुमार पांडेय (41 वर्ष), निवासी वीर सावरकर नगर, हीरापुर टाटीबंध, रायपुर (छत्तीसगढ़) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने प्रार्थी के पैसों को कंपनी में निवेश न कर खुद के खाते में डालकर रकम का निजी इस्तेमाल किया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल, उपनिरीक्षक ऐनु देवांगन सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। मामले में आगे जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...