Blog

मोदी के स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखा रहा है अनुविभागीय कार्यालय घरघोड़ा, गंदगी का पसरा आलम

घरघोड़ा, रायगढ़।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान, जिसका उद्देश्य पूरे देश में स्वच्छता को एक जन आंदोलन बनाना था, आज घरघोड़ा के अनुविभागीय कार्यालय परिसर में मज़ाक बनकर रह गया है। यहां गंदगी का ऐसा अंबार फैला है कि आने-जाने वाले आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कार्यालय परिसर के चारों ओर कूड़े-कचरे के ढेर, गंदा पानी, और जमीन पर फैली सड़ी-गली चीजें इस बात की गवाही दे रही हैं कि स्थानीय प्रशासन इस अभियान को लेकर कतई गंभीर नहीं है।

कचरे और जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गंदगी और जलजमाव की वजह से मच्छरों की भरमार हो चुकी है, जिससे मलेरिया, डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। कई बार सफाई की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।

प्रशासनिक लापरवाही बनी जनता के लिए मुसीबत

दिनभर दर्जनों ग्रामीण इस कार्यालय में अपने सरकारी कामों के लिए पहुंचते हैं, लेकिन बदबू, गंदगी और अव्यवस्था के कारण लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। लोगों का कहना है कि जब सरकारी दफ्तर ही साफ नहीं रह सकते, तो आम नागरिकों को सफाई का संदेश कैसे देंगे?

यदि प्रशासन खुद स्वच्छता को प्राथमिकता नहीं देगा, तो फिर “स्वच्छ भारत मिशन” का उद्देश्य अधूरा ही रह जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...