Blog

छाल : चैतूराम साहू का सड़क निर्माण की मांग को लेकर मौन भूख-हड़ताल, जर्जर मार्ग बना कई दुर्घटनाओं का कारण, प्रशासन की उदासीनता पर उठे सवाल

छाल (रायगढ़)। क्षेत्र में बदहाल सड़क की हालत से त्रस्त होकर स्थानीय ग्रामीणों ने अब आंदोलन का रास्ता चुन लिया है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर छाल क्षेत्र में ग्रामीण ओबीसी महासभा के चैतूराम साहू ने मौन भूख-हड़ताल शुरू कर दी है।

यह सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी विकराल हो जाती है — कीचड़, गड्ढे और फिसलन से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

जनता का आक्रोश, प्रशासन की चुप्पी

स्थानीय लोगों ने बताया कि वे कई बार संबंधित विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यही कारण है कि अब उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से मौन भूख-हड़ताल का रास्ता अपनाया है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है, “हम सिर्फ एक बुनियादी सुविधा मांग रहे हैं — एक ऐसी सड़क जो सालभर उपयोग लायक हो। प्रशासन की लगातार अनदेखी अब बर्दाश्त के बाहर हो गई है।”

नेताओं और अधिकारियों पर उठ रहे सवाल

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उदासीनता को लेकर लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के वक्त बड़े-बड़े वादे करने वाले नेता अब नदारद हैं।

यदि जल्द ही सड़क मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।

प्रशासन कब जागेगा?

अब देखने वाली बात यह है कि क्या मौन भूख-हड़ताल प्रशासन को नींद से जगाने में सफल होगी या फिर जनता को इसी बदहाली में जीने को मजबूर रहना पड़ेगा।

जनहित में यह मांग है — हमें सड़क चाहिए, वादे नही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...