Blog

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर हेमंत खुटे का सम्मान


  • पिथौरा नगर के थानेश्वर मंदिर में गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन किया गया। गुरु पूर्णिमा के इस पावन बेला पर सर्वप्रथम श्री थानेश्वर मंदिर के आचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने गुरु मंत्रों का जाप करते हुए महर्षि श्री वेदव्यास जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण करते हुए विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया।
    तत्पश्चात नगर के साहित्यकार उमेश दीक्षित, सेवानिवृत्त प्राचार्य अनूप दीक्षित , समिति के सचिव श्यामलाल पटेल ने महर्षि श्री व्यास जी की जन्म जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए उनके योगदानों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।
    इस अवसर पर श्री थानेश्वर मंदिर सेवा समिति द्वारा शतरंज के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पिथौरा के हेमन्त खुटे को शतरंज के क्षेत्र में विगत 30 वर्षों से निरंतर सेवा देने के लिए सम्मानित किया।
    ज्ञात हो कि हेमंत खुटे वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के राज्य सचिव तथा भारत की पहली और एकमात्र हिंदी मासिक खेल पत्रिका शतरंज सम्राट के कार्यकारी संपादक के रूप में अपना अमूल्य अवैतनिक योगदान दे रहे है।
    हेमंत शतरंज के क्षेत्र में चेस इन स्कूल्स के तहत 3500 से अधिक स्कूली बच्चों को शतरंज का निशुल्क प्रशिक्षण दे चुके हैं। हेमंत खुटे शतरंज के राष्ट्रीय खिलाड़ी , राष्ट्रीय निर्णायक,राष्ट्रीय कोच, राष्ट्रीय इवेंट ऑर्गेनाइजर , चेस ट्रेनर , मैनेजर के साथ – साथ लेखक, स्तंभकार , खेल समीक्षक भी हैं।
    इन्हीं उपलब्धियों को दृष्टिगत रखते हुए समिति के पदाधिकारियों ने श्री खुटे के नाम का चयन सर्वसम्मति के साथ किया तथा गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर सम्मान समारोह का आयोजन कर पुष्प वर्षा के साथ शाल एवं श्रीफल भेंट कर हेमंत का सम्मान किया ।
    उल्लेखनीय है कि नगर का यह प्रतिष्ठित सम्मान इससे पूर्व शेख करीम ,शारदा प्रसाद तिवारी , अक्रुर साहू और अनूप दीक्षित को दिया जा चुका है।
    गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर समिति के अध्यक्ष सतीश शर्मा, सचिव श्यामलाल पटेल,कोषाध्यक्ष शेखर नायडू,भूषण डडसेना ,परमेश्वर डडसेना, तेजकुमारी,हेमलाल अग्रवाल,विजय निषाद, तिलोत्मा पंडा,आत्माराम गजेंद्र,मनीराम नायक,प्रियंका सोनी,बुलबुल सोनी,मेवालाल दुबे,कमल शर्मा,यश मिश्रा, उल्लास शर्मा ,मुन्नू पाण्डेय सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे और सभी ने हेमंत को शुभकामना ,बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है । कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार संतोष गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
गम्भीर मामला बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के दावों की खुली पोल “स्थानीय संस्कृति के बिना भारतीय संस्कृति अधूरी” – श्याम कुमार गुप्ता संकुल स्तरीय टी.एल.एम. मेला का आयोजन पत्रकारों की जमीन पर बनेगा स्टेडियम! छोटे पत्रकारों के आवास का सपना टूटा, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी ... महिला सशक्तिकरण की मिसाल: अदाणी फाउंडेशन ने 500 से ज्यादा महिलाओं को किया सम्मानित रायगढ़ के व्यापारिक जगत में नई चमक: 'समृद्धि बिजनेस पार्क' का भव्य शुभारंभ 13 मार्च से ग्राम ढोरम विद्यालय में लगा आरोग्य स्वास्थ्य शिविर, 82 मरीजों ने लिया लाभ इंडिया गेट से सोनीपत तक योग की अलख: योग आचार्य अर्जुन सिंह राजपुरोहित ने हजारों लोगों को कराया निःशु... बालोद की पंचायतों में विकास पर सवाल! ‘कमीशन मॉडल’ की चर्चाओं से गरमाई सियासत बच्चों की राशि में खेल! शिक्षक-प्राचार्य खुद बने वेंडर, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी कड़ी चेतावनी