Blog

पिथौरा के हेमंत खुटे को मिला लक्ष्मीदेवी सुगंधी स्मृति शिक्षक सम्मान

पिथौरा देश के प्रतिष्ठित पत्रकार – साहित्यकार – चिंतक ललित सुरजन की जयंती के अवसर पर रायपुर के लोकायन में आयोजित व्याख्यान एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में पिथौरा के हेमंत खुटे को शिक्षा के क्षेत्र में उनकी एकांतिक कर्मनिष्ठा
अनुकरणीय सेवा भावना, दीर्घकालिक सेवा एवं नई पीढ़ी को उच्च संस्कार प्रदान करने के उनके सफल प्रयत्नों के लिए श्रीमती लक्ष्मीदेवी सुगंधी स्मृति शिक्षक सम्मान दिया गया।
यह सम्मान व्याख्यान एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विधायक पुरंदर मिश्रा,अध्यक्षता कर रहे राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास तथा प्रमुख वक्ता डॉ सुशील त्रिवेदी ( आई ए एस सेवानिवृत) पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त के करकमलों प्रदाय किया गया। ज्ञात हो कि यह सम्मान प्रदेश स्तर पर केवल पांच प्रतिभाओं को दिया गया।
हेमंत को इस उपलब्धि के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी डडसेना, छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के अध्यक्ष विश्वास मेश्राम ,सचिव डॉ वाय के सोना बिनोद कुमार लाल,मेजर डॉ एच के एस गजेंद्र ,नंदकुमार चक्रधारी ,प्रो निधि सिंह, डॉ पी आर धृतलहरे , डॉ दिनेश मिश्र, सोनित कुमार, अखिल भारतीय शतरंज संघ के उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंघानिया, प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी, रजिंदर खनूजा, अंतर्यामी प्रधान,बीजू पटनायक,सुधीर पाण्डेय, बिंदिया, काजल सिंह राजपूत, श्रुति एवं विराट ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ