Blog

ड्रीम स्पार्क शिक्षा संस्थान ने नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक रेंशी श्याम गुप्ता का किया सम्मानशिक्षा, स्वास्थ्य, मार्शल आर्ट और समाज सेवा में बेहतरीन योगदान के लिए मिला शाल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र

दुर्ग, छत्तीसगढ़ | ड्रीम स्पार्क शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक रेंशी श्याम गुप्ता को शाल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम दुर्ग के प्रसिद्ध वृंदावन रिसोर्ट में आयोजित किया गया था, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, मार्शल आर्ट और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को आमंत्रित कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

ड्रीम स्पार्क कुटुंब के वरिष्ठ अधिकारी लालजी ने रेंशी श्याम गुप्ता को मंच पर आमंत्रित कर सम्मान प्रदान किया। इस दौरान मौजूद जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ रेंशी गुप्ता के कार्यों की सराहना की ड्रीम स्पार्क के इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से आये शिक्षा प्रतिनिधि ड्रीम स्पार्क के साथ समाज सेवियों की उपस्थिति रही।

सम्मान प्राप्त करने के पश्चात् रेंशी श्याम गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा, “ड्रीम स्पार्क एक क्रांतिकारी शिक्षा संस्थान है, जो न केवल बच्चों को पढ़ाई में आगे बढ़ा रहा है, बल्कि उन्हें एक बेहतर नागरिक, एक सशक्त राजा बनने के लिए तैयार कर रहा है। यह संस्थान शिक्षा को देश का पाँचवाँ स्तम्भ बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। मैं ड्रीम स्पार्क के प्रमुख सूत्रधार महंत सर और पूरे ड्रीम स्पार्क परिवार को दिल से सैल्यूट और प्रणाम करता हूँ, जिन्होंने मुझे इतना बड़ा सम्मान देकर गौरवान्वित किया।”

उन्होंने कहा कि देश को नई दिशा देने वाले ऐसे शिक्षा संस्थानों की आज अत्यंत आवश्यकता है, जो केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर व्यवहारिक शिक्षा और संस्कार भी दे सके। रेंशी गुप्ता ने नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के उद्देश्यों और समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपने आसपास की सुरक्षा, स्वास्थ्य और समाज के कल्याण के लिए जागरूक रहना चाहिए।

इस अवसर पर ड्रीम स्पार्क शिक्षा संस्थान के अन्य पदाधिकारीगण, शिक्षकगण और अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित अतिथियों को स्मृति चिन्ह और आभार पत्र भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के वरिष्ठ शिक्षक एवं आयोजक मंडली द्वारा कुशलता से किया गया।

ड्रीम स्पार्क की यह पहल समाज के उन सच्चे सेवकों को मंच पर लाकर प्रेरणा का स्रोत बन रही है, जो निःस्वार्थ भाव से देश और समाज के लिए समर्पित हैं सामाजिक कार्यकर्ता रेंशी श्याम गुप्ता को इसके पूर्व भी गृहमंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं सासंद विजय बघेल जी के हाथों दुर्ग भिलाई में  सम्मान प्राप्त कर चुके है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
19 साल की बेटी बनी 'सर्प मित्र'सैकड़ों सांपों और बेजुबान जीवों को दिया नया जीवन, सक्ती हरेठी गांव की... "डॉक्टर्स डे पर ग्राम तुरंगा को मिली बड़ी सौगात: Apex Hospital ने लिया गोद, स्वास्थ्य और हरित विकास ... प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा