Blog

संभाग हेतु चयनित खिलाड़ियों को दिया जाएगा शतरंज का ऑनलाइन निशुल्क प्रशिक्षण

पिथौरा जिला शतरंज महासमुंद व नाइट चेस क्लब पिथौरा के संयुक्त तत्वावधान में 23 अगस्त से 30 अगस्त तक एक सप्ताह का ऑनलाइन निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।
नाइट चेस क्लब पिथौरा के संयोजक व संभाग स्तरीय शालेय शतरंज स्पर्धा हेतु गठित महासमुंद जिले की टीम के कोच हेमंत खुटे ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पर्धा से पूर्व हम रोजाना पूरे सप्ताह भर रात्रि 7 से 8 बजे तक चयनित खिलाड़ियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देंगे। मेरे साथ सहयोगी के रूप में चेस ट्रेनर व इस संभाग स्तरीय शालेय शतरंज स्पर्धा के मुख्य निर्णायक रॉकी देवांगन होंगे।
प्रशिक्षण के दरमियान खिलाड़ियों को शतरंज की रणनीति , ओपनिंग, एंडगेम, पॉन प्रमोशन, चेकमेट पैटर्न, किलेबंदी बनाना, शतरंज की जादुई बाजी, कॉम्बिनेशन ,नोटेशन,चेस क्लॉक का उपयोग, स्कोरशीट भरना, एनपासेंट, पिन, स्टेलमेट, इलीगल मूव आदि जानकारियों के साथ प्रशिक्षण के अंतिम दिवस लीचेस फॉर्मेट पर सभी खिलाड़ियों के मध्य एक शतरंज की एक ऑनलाइन स्पर्धा भी कराई जाएगी ताकि खिलाड़ियों का जोन लेवल चैंपियनशिप से पूर्वाभ्यास हो सके ।
ऑनलाइन शतरंज प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतियोगिता के संयोजक सुधीर प्रधान करेंगे। कार्यक्रम का संचालन शतरंज के वरिष्ठ खिलाड़ी अखिलेश कर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...