Blog

बैगलेस डे पर कराओके गायन प्रशिक्षण

पिथौरा शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कसहीबाहरा में शनिवार को बैगलेस डे के अवसर पर कराओके गायन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण हेतु पिथौरा से गायक दिनेश पटनायक को आमंत्रित किया गया था।
संस्था प्रमुख हेमंत खुटे ने इस मौके पर बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि ‘बैगलेस डे’ स्कूल शिक्षा विभाग की एक नवाचारी पहल है जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के बस्ते का बोझ कम करने के साथ – साथ उन्हें रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है।
ताकि बच्चे ,खेल, गायन, नृत्य जैसे विविध कला कौशलों का विकास कर सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दिनेश पटनायक ने देशभक्ति गीत तू मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा गाने से किया।
इन्होंने इस दरमियान बच्चों को गाने हेतु प्रेरित करने के मकसद से कुछ फिल्मी गानों की भी प्रस्तुति दी। विद्यालय की शिक्षिका तबस्सुम शेख ने भी कराओके म्यूजिक पर इतनी शक्ति हमें देना दाता जैसे प्रेरक गीत गाकर बच्चों को मोटिवेट की।
दिनेश पटनायक ने प्रशिक्षण के दरमियान बच्चों को सटीक सुर लगाना, शुद्ध शब्दों का उच्चारण, नियमित रियाज, अपन पसंद के गाने को गुनगुनाते रहना, स्वस्थ आदतें, शारीरिक फिटनेस जैसे उपयोगी सुझाव गायन आवाज को सुधारने के लिए दिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर शाला परिवार ने दिनेश पटनायक का गायन के क्षेत्र में एक लंबे अंतराल से दिए जा रहे योगदान के लिए शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...