Blog

अनावश्यक विलंब और अवैध वसूली पर अब गिरेगी गाज : एसडीएम घरघोड़ा



घरघोड़ा (रायगढ़)।
जनता को पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त प्रशासन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से घरघोड़ा के अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं दण्डाधिकारी दुर्गा प्रसाद अधिकारी (एसडीएम, घरघोड़ा) ने एक सख्त सूचना जारी की है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि तहसील कार्यालय घरघोड़ा में किसी भी कार्य के निष्पादन के दौरान यदि अनावश्यक विलंब किया जाता है अथवा किसी प्रकार की राशि की मांग की जाती है, तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ जनता तक बिना किसी बाधा व अतिरिक्त बोझ के पहुँचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्य में देरी, अवैध वसूली या लापरवाही की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी नागरिक को इस प्रकार की समस्या आती है तो वे सीधे उनके मोबाइल नंबर 7259332941 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेकर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

एसडीएम ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी दबाव या भय में न आएं और निडर होकर प्रशासन को शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि “भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना और जनता को सुगम व निष्पक्ष सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
गरीबों और कमजोरों के सुख-दुख के साथी हैं मंजुल दीक्षित : श्याम कुमार गुप्ता हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय...