Blog

ऑनलाइन सात दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण का समापन

पिथौरा जिला शतरंज संघ महासमुद्र एवं नाइट चेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आनलाइन सात दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण का का समापन हुआ।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुंगेली जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष एवं मुंगेली में सितम्बर माह में आयोजित होने जा रही राज्य शालेय शतरंज चयन स्पर्धा के टूर्नामेंट डायरेक्टर सुबोध कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल एफ एम रेडियो इंडिया के आरजे श्रुति ने कार्यक्रम में शिरकत की।
इस अवसर पर सुबोध ने खिलाड़ियो की संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की क्षमताओं को विकसित करने तथा प्रतिस्पर्धी खेल के लिये तैयार करने में ऐसे प्रशिक्षण काफी लाभदायक होते है। कोच एवं कार्यक्रम संयोजक हेमंत खुटे को निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए बधाई देता हूँ।
विशिष्ट अतिथि आर जे श्रुति ने भी खिलाडियो की शुभकामना देते हुए कहा कि ऑनलाइन शतरंज प्रशिक्षण से आप लोगों को ज्यादा रणनीतिक रूप से सोचने और बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगा |
कोच हेमन्त खुटे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दरमियान हमने खिलाड़ियों को शतरंज की बेसिक से लेकर एडवांस तक की जानकारी दी है। मेरे इस कार्य में फीडे आबिटर रॉकी देवांगन और फीडे आबिटर रोहित यादव का विशेष योगदान रहा है। इस सात दिवसीय प्रशिक्षण का लाभ निश्चित रूप से पिथौरा में आयोजित होने जा रही संभाग स्तरीय शालेय शतरंज स्पर्धा में खिलाड़ियों को मिलेगा। उक्त प्रशिक्षण शिविर में महासमुंद जिले के सभी वर्गों से चयनित 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। हेमंत ने आगे बताया कि नाइट चेस क्लब स्कूल और कॉलेज के छात्र – छात्राओं को आगे भी इसी तरह का शतरंज का निशुल्क प्रशिक्षण देते रहेंगे। अभी हाल ही में कॉलेज के छात्र – छात्राओं के लिए भी जोन लेवल पर सात दिनों का हेमंत ने निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण का आयोजन किया था । हेमंत की दिली तमन्ना है कि महासमुंद जिला को शतरंज के नाम से जाना जाए।इसके लिए वे हमेशा प्रयत्नशील रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...