Blog

हाट बाजार में चौपाल लगाकर पुलिस ने ग्रामीणों को किया साइबर फ्रॉड से सर्तक

*07 अगस्त, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर प्रत्येक बुधवार को सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत अनिवार्य रूप से साइबर फ्रॉड संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को जागरूक किया जा रहा है । इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न थानाक्षेत्रों में पुलिस जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड और विविध अपराधों की जानकारी दी गई । थाना प्रभारीगण अपने स्टाफ के साथ सप्ताहिक बाजार में पहुंचे । उन्होंने वर्तमान में हो रही ठगी के बारे में सचेत कर ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए। ग्रामीणों को अनजान व्यक्ति के मोबाइल पर आए कॉल पर बैंक अथवा निजी जानकारी आधार नंबर, बैंक, एटीएम पिन की जानकारी शेयर नहीं करने और अनजान लिंक को डाउनलोड करने से बचना बताया गया । उन्होंने साइबर क्राइम के शिकार होते की तुरंत साइबर क्राइम हेल्प लाईन नंबर 1930 या व्हाटसअप हेल्प लाइन 9479281934 पर सहायता प्राप्त करने कहा गया । साथ ही दुर्घटना से बचाव को लेकर यातायात नियमों का पालन करने की समझाइए दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...