Blog

कांग्रेस का “वोट चोर” का नारा खुद कांग्रेस पर भारी : बलबीर शर्मा

वोट चोरी हेराफेरी के रिकॉर्ड कांग्रेस विपक्षी के है : सतपाल बग्गा

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य बलबीर शर्मा ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “वोट चोर” कहकर संबोधित करना खुद कांग्रेस के लिए महंगा साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जिम्मेदार नेता जनता को गुमराह करने के लिए फर्जी बयानबाजी कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के विकास की जो लंबी लकीर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खींची है, उसे तोड़ने की ताकत किसी विपक्षी दल के पास नहीं है।

बलबीर शर्मा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस खुद भलीभांति जानती है कि उसके विधायक और जनप्रतिनिधि जनता की पसंद से नहीं बल्कि अवसरवाद और चालबाजी से चुनाव जीतते रहे हैं। ऐसे में जब मोदी जी की लोकप्रियता और कार्यशैली के सामने उनका कोई चेहरा नहीं है, तो निराधार आरोप लगाकर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं जबकि विपक्ष के कांग्रेस के दीपक बैस आये थे तो उनके साथ चार चार कांग्रेस विधायक खड़े थे तो ये कैसे चुनाव जीत गए इनके पास कोई मुद्दे ही नहीं बचे तो क्या करें

इसी क्रम में भाजपा नेता सतपाल बग्गा ने भी कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास “वोट चोर” होने का लंबा अनुभव है। सत्ता पाने की भूख में कांग्रेस लगातार झूठे प्रचार के जरिए मोदी जी की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है, लेकिन जनता सब जानती है और किसी भी भ्रामक बयानबाजी से प्रभावित होने वाली नहीं है।

दोनों भाजपा नेताओं ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों की बुनियाद ही अब खोखली हो चुकी है। जनता मोदी जी के नेतृत्व में विकास और विश्वास की राजनीति पर आगे बढ़ रही है। विपक्ष चाहे जितनी भी साजिशें कर ले, 2029 में भी मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की जीत तय है।

— संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...