Blog

ग्राम जुर्डा में चक्रधरनगर पुलिस ने लगाया जन चौपाल, ग्रामीणों से थाना प्रभारी की सीधी बात*…

*09 अगस्त, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा साइबर व अन्य अपराधों की जानकारी व रोकथाम के लिए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्राम जुर्डा में कल जन चौपाल का आयोजन किया गया। जहां थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर पुलिस ने गांव की समस्याओं के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली और उन्होंने समाधान के लिए सुझाव दिए।

थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से कहा कि वे अवैध शराब, जुआ, और सट्टा जैसी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को तुरंत दें, ताकि इन अपराधों पर रोक लगाई जा सके। इसके साथ ही, उन्होंने बढ़ते साइबर क्राइम के खतरों पर भी चर्चा की और ग्रामीणों को इससे बचाव के उपाय बताए।

यातायात नियमों की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने सभी से अपील की कि वे शराब पीकर और तेज गति से वाहन न चलाएं, सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों का पालन करें।

चौपाल में पुलिस ने ग्रामीणों को यह भी बताया कि किसी भी असामाजिक गतिविधि या आपात स्थिति में वे तुरंत डायल 112 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस के जन चौपाल में गांव की महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुलिस की इस पहल की सराहना की। इसे गांव में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
कसहीबाहरा स्कूल में गुरुजनों का सम्मान , प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा हुनर नेत्र पखवाड़े के तहत कसहीबाहरा स्कूल में चित्रकला,निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन गरीबों और कमजोरों के सुख-दुख के साथी हैं मंजुल दीक्षित : श्याम कुमार गुप्ता हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान