Blog

लिटल एंजेल स्कूल पुसौर में बेहतरीन मेजबानी करते हुए खो खो कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

रायगढ़ / लिटल एंजेल पब्लिक स्कूल पुसौर ने एक बार फिर एक बेहतर मेजबानी का प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक स्तरीय खो खो अंतर्गत 17 वर्षीय खेल का सफल आयोजन किया। इस खेल स्पर्धा में लगभग 9 स्कूलों ने भाग लिया। ब्लॉक प्रभारी प्रेम शंकर नायक जी के साथ सभी प्रभारियों ने इस खो खो चयन प्रक्रिया को सफल बनाया। स्कूल के निर्देशक श्री दुष्यंत प्रधान जी ने मेजबानी के सारे संभव प्रबंध किए और कहा की किसी भी स्कूल से आए हुए बच्चे को हर संभव सुविधा दि जायेगी।उन्होंने आगे कहा की पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। बिना मजबूत शरीर के बेहतर दिमाग की कल्पना अधूरी है स्कूल के प्राचार्य श्री नीरज पोद्दार ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी और कहा खेल खेलें पर खेल से ज्यादा खेल भावना रखें।सारे कार्यक्रम की देख रेख लिटल एंजेल पब्लिक स्कूल के व्यव्याम शिक्षक श्री राजेंद्र साहू के सानिध्य में हुआ स्कूल इस वर्ष शिक्षण से लेकर खेल तक एवं कैरियर काउंसलिंग से लेकर जेईई मेंस एवं नीट मेडिकल तक की तैयारी में अग्रणी मेहनत कर रहा है तो वहीं बच्चों में भी एक अलग उत्साह देखने को मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...