Blog

शराब के लिए रूपए नहीं देने पर युवक से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

*10 अगस्त, रायगढ़* । बीते 04 अगस्त को जूटमिल थाना में पांचपारा कोड़ातराई के उमेश गुप्ता (42) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 04 अगस्त के शाम करीब 6 बजे कोड़ातराई शराब भट्टी के पास संत विनोबा नगर का दर्बीन निषाद उसके साथियों के साथ रास्ते में खड़ा था जो रास्ता रोककर इससे शराब के लिए पैसे मांगा। उमेश द्वारा पैसे देने से मना करने पर, आरोपी ने मां-बहन की गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी और हाथ मुक्कों से मारपीट किया, आरोपी के कलाई में पहने चूड़ा से उमेश के सिर और माथे पर चोटें आईं।

जूटमिल पुलिस ने दर्बीन निषाद पर अप.क्र. 355/2024 धारा 296,351(2),115(2) भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्रवाई की और आरोपी दर्बीन निषाद (22) को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपी के पास से मारपीट में प्रयुक्त चूड़ा भी जप्त किया। पुलिस ने जांच, गवाहों के बयान और साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में भारतीय न्यायाय संहिता की धारा 126(2) और 119(1) भी विस्तारित की गई है । घटना के बाद आरोपी गिरफ्तारी के भय से गांव से फरार हो गया था। हालांकि, मुखबिर की सूचना पर दर्बीन को घेराबंदी कर पुसौर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी में प्रधान आरक्षक मोहम्मद दिलदार कुरैशी व हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...