Blog

एकल अभियान सैनिक सम्मान समारोह में गरजे देशभक्त रेन्शी श्याम गुप्ता

अलगाववादी ताकतों को चेताया, सैनिकों को बताया राष्ट्र का गौरव

रायगढ़/खरसिया
भारतीय संस्कृति और संस्कारों की रक्षा हेतु एकल अभियान की मुहिम सैनिक जैसी दृढ़ विचारधारा के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में खरसिया विकासखण्ड के जबलपुर ग्राम पंचायत में आयोजित एकल अभियान सैनिक सम्मान समारोह में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, कोच एवं नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक तथा ड्रीम स्पार्क शिक्षण संस्थान के प्रदेश ब्रांड एंबेसडर रेन्शी श्याम गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

अपने शिष्य एवं ग्राम पंचायत एकताल के सरपंच एवं सरपंच संघ अध्यक्ष हिमांशु चौहान के साथ पधारे गुप्ता ने खरसिया विकासखण्ड के गौरव, सेवानिवृत्त सैनिक रविशंकर वैष्णव का सभी अतिथियों के साथ मिलकर सम्मान किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ऐसा विभाग है, जिस पर कभी कोई ग्रहण नहीं लगा आज तक किसी सैनिक के त्याग और बलिदान पर उंगली नहीं उठी

देशभक्ति से भरा अपने संबोधन में रेन्शी गुप्ता ने अलगाववादी ताकतों को कड़ी चेतावनी दी और कहा कि एकल अभियान सैनिकों के सम्मान और संस्कृति की रक्षा का सशक्त अभियान है। उन्होंने अपने परम मित्र एवं एकल अभियान संभाग प्रभारी राजीव दुबे को सैल्यूट करते हुए कहा कि यह आयोजन वास्तव में राष्ट्रप्रेम को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है
आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति संस्कार से जोड़ने सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के अभियान है

गुप्ता ने स्पष्ट किया कि सैनिकों का सम्मान केवल परंपरा नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य और राष्ट्रधर्म है। उन्होंने कहा कि ऐसी पहलों से ही भारत की एकता, अखंडता और संस्कृति सदैव सुरक्षित रह सकती है अपने उद्बोधन के आखरी शब्द विराम के पश्चात देशभक्ति गीत मेरा रंग दे बसंती चोला गीत गाकर देशभक्ति माहौल में जान डाल दिए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
संकुल स्तरीय टी.एल.एम. मेला का आयोजन पत्रकारों की जमीन पर बनेगा स्टेडियम! छोटे पत्रकारों के आवास का सपना टूटा, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी ... महिला सशक्तिकरण की मिसाल: अदाणी फाउंडेशन ने 500 से ज्यादा महिलाओं को किया सम्मानित रायगढ़ के व्यापारिक जगत में नई चमक: 'समृद्धि बिजनेस पार्क' का भव्य शुभारंभ 13 मार्च से ग्राम ढोरम विद्यालय में लगा आरोग्य स्वास्थ्य शिविर, 82 मरीजों ने लिया लाभ इंडिया गेट से सोनीपत तक योग की अलख: योग आचार्य अर्जुन सिंह राजपुरोहित ने हजारों लोगों को कराया निःशु... बालोद की पंचायतों में विकास पर सवाल! ‘कमीशन मॉडल’ की चर्चाओं से गरमाई सियासत बच्चों की राशि में खेल! शिक्षक-प्राचार्य खुद बने वेंडर, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी कड़ी चेतावनी “सनातन धर्म के महान प्रहरी दिलीप सिंह जूदेव को जन्मदिवस पर नमन: पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय ने किया... “आत्मनिर्भरता के दौर में रिश्तों की दरार: समझ और सम्मान से ही बच सकते हैं संबंध”