Blog

टाउन में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी से 30 पाव शराब जब्त

*10 अगस्त, रायगढ़*। आज सुबह, जूटमिल पुलिस ने टाउन क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान एक युवक को अवैध रूप से शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पुराना सारंगढ़ बस स्टैंड मटन मार्केट से संत विनोबा नगर की ओर एक प्लास्टिक बैग में भारी मात्रा में शराब लेकर जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। युवक ने अपना नाम रोहन दत्ता पिता स्वप्नेन्द्र दत्ता (21 वर्ष) बताया, जो संत विनोबा नगर वार्ड क्रमांक 34 का निवासी है। आरोपित के बैग की तलाशी में 180 एमएल की सीलबंद बोतल में 16 नग देशी प्लेन शराब और 14 नग देशी मसाला शराब मिली जिसकी कीमत 2,680 रुपये है। जांच में पाया गया कि वह अवैध रूप से शराब बेचने के उद्देश्य से इसे ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के निर्देशन पर शराब रेड की इस कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक रेखा नागरे, आरक्षक सुशील यादव और जितेश्वर चौहान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि