Blog

ग्राम कसहीबाहरा में स्वच्छता संदेश हेतु प्रभात फेरी निकाली गई

स्वच्छता को अपनी आदत में शुमार करें – हेमंत खुटे

पिथौरा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला कसहीबहरा के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम कसहीबाहरा में स्वच्छता संदेश हेतु प्रभात फेरी निकाली गई।
इस स्वच्छता संदेश रैली के माध्यम से स्वच्छता के महत्व को जन समुदाय तक पहुंचाया गया।
इस दरमियान स्कूली बच्चों ने समाज को स्वच्छता का संदेश देते हुए एक कदम स्वच्छता की ओर, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत जैसे गगनचुंबी नारे लगाये।
रैली उपरांत ग्राम कसाहीबाहरा के ह्रदयस्थल पर निर्मित राधा कृष्ण के भव्य मंदिर के पास सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मिडिल स्कूल के संस्था प्रमुख हेमंत खुटे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि साफ-सुथरा वातावरण ही स्वस्थ समाज का निर्माण करता है। इसलिए स्वच्छता को अपनी आदत में शुमार करें। शासकीय प्राथमिक शाला के हेड मास्टर हितेश पटेल ने कहा कि स्वच्छता का अर्थ केवल घर – द्वार की सफाई तक ही निहित नहीं है बल्कि यह हमारे जीवन, स्वास्थ्य और समाज से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण विषय है।
सभा को संस्था की शिक्षिका तबस्सुम शेख,शिक्षकगण दिलीप कुमार पटेल, संतोष कुमार साहू व घनश्याम ठाकुर ने भी स्वच्छता पर जोर देते हुए अपने आस – पास की सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा पर्यावरणीय स्वच्छता हेतु लोगों से अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...