Blog

एनटीपीसी तलईपल्ली में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन




एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना में स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के अंतर्गत 15 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान परियोजना द्वारा प्रभात फेरी, श्रमदान, कर्मचारियों हेतु नारा लेखन प्रतियोगिता, बच्चों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, सफाईमित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान जैसे अनेक आयोजन किए गए।

अभियान के अंतर्गत सफाईमित्रों को उनके निरंतर योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर श्री अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी तलईपल्ली ने सभी कर्मचारियों से वर्ष में कम से कम 100 घंटे स्वच्छता कार्यों के लिए समर्पित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वच्छता की शपथ भी ली। अभियान के माध्यम से परियोजना ने कर्मचारियों एवं समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। यह पहल एनटीपीसी तलईपल्ली के स्वच्छ और स्वस्थ समाज के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...