Blog

गौमाता को राजमाता का दर्जा देने की मांग पर उमड़ा समर्थन, गौभक्त श्याम गुप्ता ने किया बागेश्वर धाम सरकार को प्रणाम

रायगढ़ / पूरे छत्तीसगढ़ सहित देशभर के गौभक्तों के हृदय को छू लेने वाली मांग को बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने स्वर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से गौमाता को “राजमाता” का दर्जा देने की अपील करते हुए कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और जीवन की आत्मा हैं। जिस समाज में गौमाता का सम्मान होगा, वहां समृद्धि और शांति स्थायी रूप से स्थापित होगी।

बागेश्वर धाम सरकार हनुमान जी के महा भक्त धीरेन्द्र शास्त्री जी

इस ऐतिहासिक मांग का छत्तीसगढ़ में व्यापक समर्थन देखने को मिल रहा है। रायगढ़ के प्रसिद्ध गौसेवक एवं नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक गौभक्त श्याम गुप्ता ने बागेश्वर धाम सरकार को बारम्बार प्रणाम करते हुए कहा कि – “धीरेन्द्र शास्त्री जी ने वह आवाज उठाई है जो करोड़ों गौभक्तों के मन की पुकार थी। छत्तीसगढ़ की धरती पर गौसेवा केवल आस्था नहीं, बल्कि संस्कृति का हिस्सा है। मुख्यमंत्री साय जी यदि इस मांग को स्वीकार करते हैं, तो यह राष्ट्र की आत्मा को नमन करने जैसा निर्णय होगा।”

श्याम गुप्ता ने आगे कहा कि आज सड़क दुर्घटनाओं में हजारों गौमाताएं असमय प्राण गंवा रही हैं। यदि सरकार गौमाता को राजमाता का दर्जा देती है, तो उनके संरक्षण, आश्रय और चिकित्सा के लिए नीतिगत परिवर्तन संभव होगा।

उन्होंने प्रदेश के सभी समाजसेवियों, साधु-संतों और जनता से इस पवित्र मुहिम को समर्थन देने की अपील की।
“गौमाता हमारी संस्कृति की जननी हैं, उनका सम्मान ही सच्ची राष्ट्रसेवा है।” — श्याम गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...