Blog

ZEE5 की वेब सीरीज ‘जनावर’ में नजर आएंगे तरुण बघेल

रायपुर  / ज़ी 5 की क्राइम थ्रिलर ‘जनावर’ में छत्तीसगढ़ के तरुण बघेल का दमदार अभिनय, सीरीज ने मचाई धूम
रायगढ़/ ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर हाल ही में रिलीज़ हुई हिंदी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘जनावर’ इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त धूम मचा रही है और पूरे देश में टॉप रेटिंग के साथ ट्रेंड कर रही है। बॉलीवुड के प्रतिभाशाली कलाकारों से सजी इस रोमांचक सीरीज के माध्यम से, छत्तीसगढ़ के जाने-माने रंगकर्मी और फिल्म कलाकार तरुण बघेल ने भी राष्ट्रीय मंच पर अपनी अदाकारी का हुनर दिखाया है।
हीरो के ससुर की भूमिका में दमदार उपस्थिति

​सात-एपिसोड की इस सीरीज के दूसरे एपिसोड में, तरुण बघेल एक संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली भूमिका में नज़र आते हैं। वह सीरीज के हीरो चमन बहार (भुवन अरोड़ा, जो फिल्म ‘चमन बहार’ और सुपरहिट सीरीज ‘फर्जी’ के लिए जाने जाते हैं) के बिगड़ैल और गुस्सैल ससुर का किरदार निभा रहे हैं, जो उनसे नाराज़ दिखाई देते हैं। बघेल ने अपनी छोटी सी भूमिका में भी अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया है।

​थ्रिलर के साथ सामाजिक संदेश

​श्रेयस और सोनाली द्वारा लिखित और शचींद्र वत्स द्वारा निर्देशित यह सीरीज दर्शकों को अपराध जगत की रोमांचक और रहस्यमयी यात्रा पर ले जाती है। थ्रिलर का तड़का लगाने के साथ ही, ‘जनावर’ जातिगत भेदभाव जैसी गंभीर सामाजिक विषमता से भी रूबरू कराती है, जो इसे केवल मनोरंजन तक सीमित न रखकर और भी दिलचस्प तथा विचारोत्तेजक बनाती है।

​’छालीवुड’ के बेस्ट कॉमेडियन का जारी है सफर

​’छालीवुड’ के नाम से मशहूर छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत में बेस्ट कॉमेडियन का फिल्म फेयर अवार्ड जीत चुके तरुण बघेल लगातार अपनी बहुमुखी अभिनय प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। ‘जनावर’ में उनकी उपस्थिति छत्तीसगढ़ी कला जगत के लिए एक गर्व का विषय है और यह साबित करता है कि क्षेत्रीय कलाकार राष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं।
​इस वर्ष के अंत तक तरुण बघेल की कई फिल्में प्रदर्शन के लिए तैयार हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ी फिल्में “कब होही मिलन,” “जिनगी पहाही तोर संग,” “जय वीरू,” और “पटी तो पटी नहीं तो” शामिल हैं। इसके अलावा, वह हिंदी फिल्म “विक्रमादित्य द लीडर” में भी दिखाई देंगे। उनकी कई अन्य फिल्मों की शूटिंग भी जोर-शोर से जारी है। तरुण बघेल की यह सफलता निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पहचान बनाने के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...