Blog

शिक्षा और स्वास्थ्य अब सेवा नहीं व्यवसाय बन गए : रेंशी श्याम गुप्ता

रायगढ़। नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक सामाजिक कार्यकर्ता रेंशी श्याम गुप्ता ने कहा कि आज के समय में देश के दो सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र — शिक्षा और स्वास्थ्य — जिनका उद्देश्य सेवा और जनकल्याण होना चाहिए था, उन्हें धीरे-धीरे व्यवसाय का रूप दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि समाज इस स्थिति का इतना अभ्यस्त हो गया है कि अब विरोध की भावना भी समाप्त हो चुकी है।

गुप्ता ने कहा कि एक ओर स्वास्थ्य सेवाएं आमजन की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर शिक्षा ज्ञान का माध्यम न रहकर केवल आर्थिक बोझ बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि “एक का संबंध हमारे जीवन जान से, तो दूसरे का संबंध हमारे ज्ञान से है — और दोनों ही अब व्यापार की जकड़ में हैं।”

उन्होंने सरकार और समाज से आग्रह किया कि इन क्षेत्रों को पुनः मानव सेवा और नैतिक मूल्यों से जोड़ने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ और शिक्षित भारत का निर्माण कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
गरीबों और कमजोरों के सुख-दुख के साथी हैं मंजुल दीक्षित : श्याम कुमार गुप्ता हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय...