Blog

घरघोड़ा पुलिस की तत्परता: लापता बालिका को दस्तयाब कर नाबालिग को भगा ले जाने वाला युवक को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

*12 अगस्त, रायगढ़* । घरघोड़ा पुलिस महिला संबंधी अपराधों को लेकर गंभीरता से काम कर रही है और पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई कर रही है। हाल ही में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और शारीरिक शोषण के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सुमित सोनवानी को गिरफ्तार किया। घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। 6 अगस्त 2024 को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसकी बेटी 5 अगस्त 2024 को स्कूल गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घरवालों को शक था कि सुमित सोनवानी, निवासी झरियापाली, उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

पुलिस ने अपराध क्र. 229/2024 धारा 137(2) बी.एन.एस. का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 7 अगस्त 2024 को नाबालिग को बरामद किया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि सुमित सोनवानी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने घर ले गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस खुलासे के बाद, पुलिस ने मामले में धारा 87, 64, 65 बी.एन.एस. और 4, 6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ीं। पीड़िता का बयान माननीय न्यायालय में दर्ज कराया गया और बाल कल्याण समिति से काउंसलिंग कराई गई।

घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी सुमित कुमार सोनवानी, पिता पुनाउराम सोनवानी (25 वर्ष), को पुलिस ने हिरासत में लिया और उसका उपयोग किया गया हीरो एच.एफ. डिलक्स मोटरसाइकिल (क्र. सीजी-13-ए.आर-9607) भी जब्त कर ली गई। आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई महिला अपराधों के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाती है, जिससे जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...