Blog

एसपी ऑफिस में नया विवाद – अवकाश के बदले पैसों की मांग का आरोप,,कर्मचारियों ने उठाई उच्चस्तरीय जांच की मांग, क्वार्टर आवंटन पर भी उठे सवाल

बिलासपुर :- जीपीएफ घोटाले के बाद अब एसपी ऑफिस में एक और नया मामला सामने आया है। यहां पदस्थ कुछ बाबुओं पर पुलिस कर्मचारियों से अवकाश देने के बदले पैसों की मांग करने के आरोप लगे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि आपात स्थिति में भी बिना भुगतान के छुट्टी नहीं मिलती, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं।सूत्रों के अनुसार यह जानकारी उन्हीं पुलिसकर्मियों ने दी है जिन्होंने नाम और पहचान उजागर न करने की शर्त पर अपनी बात रखी। उनका कहना है कि अवकाश मांगने पर तरह-तरह की अड़चनें डाली जाती हैं और अप्रत्यक्ष रूप से पैसों की मांग की जाती है।वहीं विभाग में एक और नया विवाद सामने आया है। पुलिस क्वार्टर आवंटन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। थाना सिटी कोतवाली के पीछे जिन मकानों का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ, उन्हें भी आबंटित कर दिया गया है, जिससे पुलिसकर्मियों में हैरानी है।कर्मचारियों का कहना है कि विभाग के अंदर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जांच आवश्यक है।उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ईमानदारी से सेवा दे रहे कर्मचारियों को न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
गरीबों और कमजोरों के सुख-दुख के साथी हैं मंजुल दीक्षित : श्याम कुमार गुप्ता हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय...