Blog

दिल्ली में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने मनाया भव्य छात्र दिवस

दिल्ली में भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साहेब के जन्मदिवस के अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (छात्र एवं मदरसा प्रकोष्ठ) द्वारा भव्य छात्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री इंद्रेश कुमार जी ने उपस्थित होकर छात्रों को डॉ. कलाम के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

वक्ता के रूप में डॉ. शाहिद अख्तर जी, श्री शीराज़ कुरैशी (अधिवक्ता) एवं श्रीमती शालिनी अली जी ने भी संबोधित करते हुए डॉ. कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने, शिक्षा और संस्कार के माध्यम से देश को सशक्त बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ. इमरान चौधरी जी एवं सह संयोजक हाफिज साबरीन जी रहे, जिनके नेतृत्व में समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर रायगढ़ जिले से चिंटू साबरी सहित नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सभी पदाधिकारियों ने डॉ. कलाम की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...