Blog

भारतीय मजदूर संघ ने जोबी विद्यालय में मनाया समरसता दिवस

रायगढ़। 14 अक्टूबर को भारतीय मजदूर संघ, रायगढ़ क्षेत्र के सम्माननीय अधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा अंचल रायगढ़ के एकल विद्यालय, ग्राम जोबी में परम श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के निर्वाण दिवस के अवसर पर “समरसता दिवस” मनाया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों, ग्राम समिति, संच समिति अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल जी, अंचल समिति अध्यक्ष श्री मनबोध बेहरा जी, उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र विश्वकर्मा जी तथा संभाग प्राथमिक शिक्षा समिति सदस्य श्री राजीव कुमार दुबे जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर वक्ताओं ने दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के जीवन, उनके विचारों और समाज में समरसता, एकता व राष्ट्रनिर्माण के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” का संदेश दिया।

भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि ठेंगड़ी जी का जीवन समाज के हर वर्ग को जोड़ने और श्रम को सम्मान देने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में समानता, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करना था। अंत में सभी उपस्थित जनों ने राष्ट्रहित और सामाजिक एकता के संकल्प के साथ “भारत माता की जय” के जयघोष लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...