Blog

जी एच रायसोनी मेमोरियल रेपिड शतरंज स्पर्धा पिथौरा में कल से

जिला से 56 खिलाड़ियों ने की प्रविष्टि

तीस हजार रुपए की नगद राशि व ट्रॉफी टॉप 10 खिलाड़ियों को प्रदाय किए जाएंगे।

पिथौरा जी.एच. रायसोनी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन व कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन के विशेष सहयोग तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में जिला शतरंज संघ महासमुंद द्वारा पिथौरा में
जी एच रायसोनी मेमोरियल एक दिवसीय रेपिड शतरंज स्पर्धा का आयोजन उजाला पैलेस में किया जा रहा है।
जिला शतरंज संघ महासमुंद के सचिव एवं टूर्नामेंट डायरेक्टर हेमन्त खुटे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला शतरंज संघ महासमुंद के बैनर तले 27 अक्टूबर को पिथौरा में यह एक दिवसीय रैपिड शतरंज स्पर्धा आयोजित है जिसमें अब तक जिला से 56 खिलाड़ियों ने प्रवेश लिया है।
इस स्पर्धा में तीस हज़ार रुपये की नगद राशि बतौर स्पर्धा के टॉप – 10 खिलाड़ियों को प्रदाय किये जायेगे। इनामों का विवरण इस प्रकार है- पहला ₹ 9100 व ट्राफी, दूसरा ₹ 7100 व ट्राफी , तीसरा ₹ 5100 व ट्राफी, चौथा ₹ 3100 व मोमेंटो , पांचवा ₹ 1100 व मोमेंटो ,छठवां से दसवां स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ि‌यों को 500-500 रुपये व मेडल । इसी तरह से अन्य आकर्षक पुरस्कार के तहत बेस्ट वेटरन हेतु ₹500 व ट्राफी, बेस्ट फीमेल ₹1000 व ट्राफी, यंगेस्ट प्लेगर ₹ 500 व ट्राफी । विविध आयु समू‌हों के तहत अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13,अंडर-15 में प्रथम व दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया जावेगा।
इस रैपिड टूर्नामेंट में केवल महासमुंद जिला के खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं।
प्रतियोगिता में जिला के खिलाड़ी 250 विलंब शुल्क के साथ 27 तारीख को सुबह 9 बजे तक स्पॉट एंट्री ले सकते हैं। प्रतियोगिता 7 चक्रों में अंतरराष्ट्रीय नियमानुसार स्विस लीग पद्धति से खेली जाएगी । प्रत्येके खिलाड़ी को टाइम कंट्रोल के तहत 15- मिनट 5 सेकंड का इंक्रीमेंट दिया जाएगा। स्पर्धा के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर दुर्ग के रॉकी देवांगन तथा उप निर्णायक महासमुंद के रामकुमार विश्वकर्मा रहेंगे।
स्पर्धा में शामिल सभी प्रतिभागियों को इ सर्टिफिकेट जिला शतरंज संघ महासमुंद द्वारा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ