Blog

रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाई अदभुत प्रतिभा

मनीष थदानी ने किया खिताब पर कब्जा

शतरंज सही समय पर सही निर्णय लेना सिखाता है – स्वप्निल तिवारी

पिथौरा उजाला पैलेस पिथौरा में आयोजित एच जी रायसोनी मेमोरियल वन डे रैपिड चेस टूर्नामेंट का समापन गरिमामय वातावरण में हुआ।
जी एच रायसोनी स्पोर्ट्स एंड कल्चर फाउंडेशन व कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन के विशेष सहयोग से यह भव्य आयोजन किया गया था।
पुरस्कार वितरण एवं समापन
समारोह के मुख्य अतिथि स्वप्निल तिवारी (विधायक प्रतिनिधि एवं जिलाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ महासमुंद ) थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शतरंज संघ महासमुंद के डॉ डी एन साहू ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय नायक (जिलाउपाध्यक्ष जिला मोर्चा भाजपा ) तथा विजय राज पटेल (मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा) जिला शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष बीजू पटनायक ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वप्निल तिवारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शतरंज का खेल सही समय पर सही निर्णय लेना सिखाता है। इसलिए शतरंज से जुड़े रहे। उन्होंने टूर्नामेंट डायरेक्टर हेमंत खुटे की सराहना करते हुए कहा कि शतरंज के खेल को इन्होंने ब्लॉक या जिला स्तर तक ही सीमित नहीं रखा वरन समूचे छत्तीसगढ़ में शतरंज को विस्तार दिया है। आज राष्ट्रीय स्तर पर न सिर्फ अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है बल्कि शतरंज के पर्याय बन चुके है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डी एन साहू ने कहा कि जिला शतरंज संघ महासमुंद शतरंज के क्षेत्र में विविध गतिविधियां संचालित करते आ रहा हैं। खिलाड़ियों को समय – समय पर बड़ा मंच मिले इसके लिए हमारी कोशिशें लगातार जारी है । हमें पूर्ण विश्वास है कि जिले के यही खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर महासमुंद जिले का नाम रोशन करेंगे। विशिष्ट अतिथियों ने भी खिलाड़ियों को आशीर्वचन दिए।
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक रॉकी देवांगन को हाल ही में विश्व शतरंज महासंघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक की उपाधि दिए जाने पर कम उम्र में इतनी बड़ी सफलता अर्जित करने के लिए रॉकी देवांगन को शाल,श्रीफल एवं मोमेंटो देकर जिला शतरंज संघ द्वारा सम्मानित किया गया।
इस एक दिवसीय रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में कुल ₹ 30000 की नगद राशि एवं ट्रॉफी विजेता खिलाड़ियों को दी गई। स्पर्धा में पुरस्कृत खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है-
ओपन वर्ग में पहला मनीष थदानी महासमुंद ( ₹ 9100 व ट्राफी) , दूसरा प्रियांशु पटले महासमुंद (₹ 7100 व ट्राफी) , तीसरा युग विजय साहू महासमुंद ( ₹ 5100 व ट्राफी) , चौथा अखिलेश कुमार कर बसना (₹ 3100 व मोमेंटो ), पांचवा श्याम सुंदर दुबे पिथौरा ( ₹ 1100 व मोमेंटो) ,छठवां रविन्द्र ग्वाल बसना (₹ 500) सातवां राजेश गिरी गोस्वामी सरायपाली (₹ 500) आठवां केशर भोई पिथौरा ( ₹ 500) नौवां विपिन कुमार साहू महासमुंद (₹ 500) दसवां कोमल ध्रुवंशी बागबाहरा (₹ 500)
इसी तरह से अन्य आकर्षक पुरस्कार के तहत बेस्ट फीमेल संजीता साहू पिथौरा (₹1000) यंगेस्ट प्लेयर मोक्ष शर्मा महासमुंद ( ₹ 500 व ट्रॉफी) बेस्ट वेटरन दिनेश कुमार कर बसना (₹ 500 व ट्रॉफी) प्रदाय किया गया।
विविध आयु समू‌हो अंडर-11 में प्रथम प्रणव साहू बसना ( ट्रॉफी) द्वितीय प्रखर मिश्रा महासमुंद (ट्रॉफी) अंडर-13 में प्रथम आशी सतपथी सरायपाली (ट्रॉफी) द्वितीय होशिका पटेल पिथौरा (ट्रॉफी) अंडर-15 में प्रथम दीपांशु पटले महासमुंद ( ट्रॉफी) व द्वितीय ईशान भोई सरायपाली (ट्रॉफी) अतिथियों के करकमलों प्रदाय किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी एवं व्याख्याता अखिलेश कर ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला शतरंज संघ के सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक हेमंत खुटे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...