Blog

तीन गांजा तस्करों जूटमील पुलिस ने किया गिरफ्तार

*16 अगस्त, रायगढ़* । कल रायगढ़-उड़ीसा हाईवे पर कांशीराम चौक के पास जूटमिल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी करते हुए गांजा रेड कार्रवाई को अंजाम दिया गया। नाकाबंदी के दौरान, एक काले रंग की होंडा एक्टिवा स्कूटी (क्र. CG-11-BK-7251) में तीन व्यक्ति उड़ीसा की ओर से रायगढ़ की ओर आते हुए पाए गए। स्कूटी को रोककर पुलिस ने जब पूछताछ की, तो स्कूटी चालक ने अपना नाम अश्वनी खुटे (30 वर्ष) बताया, जो छोटे खैरा, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का निवासी है और वर्तमान में भजनडीपा, थाना जूटमिल, रायगढ़ में रहता है। स्कूटी के पीछे बैठे दो व्यक्तियों ने अपने नाम मुन्ना निषाद (42 वर्ष) और गौरी शंकर साहू (40 वर्ष) बताए, दोनों उल्खर, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के निवासी हैं।

मुखबिर की सूचना के आधार पर जब स्कूटी की तलाशी ली गई, तो स्कूटी की डिक्की से खाकी रंग के टेप और नीले रंग के प्लास्टिक पन्नी में लिपटे 3 पैकेट मादक पदार्थ (गांजा) बरामद हुए। बरामद गांजे का कुल वजन 2.794 किलोग्राम (42,000 रूपये) पाया गया। पुलिस ने अवैध गांजा और स्कुटी को विधिवत जप्त किया गया है ।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर थाना जूटमिल में कार्रवाई की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी सतीश पाठक, आरक्षक नरेश रजक, शशिभूषण साहू, और अनिरूध सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...