Blog

30 तारीख को ग्राम गोडम में भव्य विराट सनातनी हिंदू सम्मेलन, पर्चे वाले बाबा ने दिया राष्ट्रव्यापी धर्म-जागरण का आह्वान

रायगढ़/सारंगढ़। सारंगढ़ जिला के ग्राम गोडम में 30 तारीख को विशाल स्तर पर भव्य विराट सनातनी हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन सनातन संस्कृति के संरक्षण, गौरव पुनर्स्थापन और सामाजिक एकता के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण के रूप में अपने आध्यात्मिक मार्गदर्शन और सनातन जागृति के लिए प्रसिद्ध पर्चे वाले अजय उपाध्याय महराज बाबा जी शामिल होंगे साथ ही राष्ट्रीय घरवापसी प्रमुख हिंदू हृदय सम्राट प्रबल सिंह जुदेव जी रहेंगे उन्होंने इस सम्मेलन के माध्यम से पूरे देशवासियों को सनातन धर्म की एकता और राष्ट्र सेवा के लिए जुड़ने का आह्वान किया है।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में सनातन परंपराओं, वैदिक ज्ञान, गौ-संरक्षण, धर्म-संरक्षण और भारतीय जीवन मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। सम्मेलन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, संत-महात्माओं और युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है l

पर्चे वाले बाबा अजय उपाध्याय जी ने संदेश जारी कर कहा कि “सनातन धर्म मानव धर्म है, यह केवल एक आस्था नहीं बल्कि जीवन की पवित्र शैली है। आज आवश्यकता है कि हम अपने मूल संस्कारों को जीवन में उतारें और समाज में नैतिकता, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ाएं।” उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति की रक्षा में सक्रिय योगदान की अपील करते हुए ग्राम गोडम में होने वाले इस सम्मेलन को एकता और धर्म जागरण का केंद्र बताया।

कार्यक्रम में धर्म प्रवचन, वेद-पुराण व गीता पर आधारित विचार गोष्ठी, धार्मिक शोभायात्रा और सामूहिक धर्म-संकल्प जैसे विशेष आयोजन होंगे। आयोजन समिति ने सभी सनातन प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस दिव्य आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...