Blog

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कसहीबाहरा में ली गई एकता की शपथ

पिथौरा देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन शासकीय उच्च प्राथमिक शाला में किया गया।
इस अवसर पर शासकीय उच्च प्राथमिक शाला, कसहीबाहरा में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई।
संस्था प्रमुख हेमंत खुटे ने सभी को यह शपथ दिलाई कि वे राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे तथा समाज में सौहार्द और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकद्व्य तबस्सुम शेख व दिलीप कुमार पटेल ने भी सरदार पटेल के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि रियासतों के एकीकरण के माध्यम से अखंड भारत बनाने में उनकी अतुलनीय भूमिका रही है।
देश की आजादी के बाद जो तस्वीर हम एकीकृत मजबूत राष्ट्र की देखते हैं वो लौह पुरुष वल्लभभाई पटेल की देन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...