Blog

अंतरराष्ट्रीय नृत्य श्री पुरस्कार से सम्मानित अदिति पटनायक ने नागपुर फैशन आइकॉन कार्यक्रम में मोह लिया दर्शकों का मन

रायगढ़/नागपुर। अंतरराष्ट्रीय नृत्य श्री पुरस्कृत छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली कथक नृत्यांगना अदिति पटनायक ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट नृत्य प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन किया। नागपुर में आयोजित “फैशन आइकॉन 2025” कार्यक्रम में अदिति ने विशेष अतिथि कलाकार के रूप में अपनी अद्भुत कथक नृत्य प्रस्तुति दी, जिसने पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में अदिति के नृत्य की सुरुचिपूर्ण लय, भाव और अदाकारी ने दर्शकों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की गहराई से रूबरू कराया। आयोजन समिति ने उन्हें विशेष सम्मान प्रदान करते हुए उनकी कला साधना की सराहना की।

छत्तीसगढ़ की बेटी अदिति पटनायक पहले भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अनेक पुरस्कारों से नवाजी जा चुकी हैं। वे लगातार अपने उत्कृष्ट नृत्य प्रदर्शन के माध्यम से राज्य और देश की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त कर रही हैं।

इस गरिमामय अवसर पर अदिति के माता-पिता सुरेंद्र पटनायक सहित पूरा परिवार उपस्थित रहा, जिन्होंने मंच पर सम्मान प्राप्त करती अदिति को देखकर गर्व का अनुभव किया।

अदिति का कहना है कि उनका उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय नृत्य को नई पीढ़ी तक पहुँचाना और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि को विश्व पटल पर पहचान दिलाना है।
उनकी इस सफलता से पूरे प्रदेश में हर्ष और गर्व का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...