Blog

“अखंड भारत और सर्व समाज एकता का प्रतीक है बागेश्वर धाम की पदयात्रा — श्याम गुप्ता”

रायपुर छत्तीसगढ़ /  नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता ने कहा कि “कोई माने या न माने, अखंड भारत सनातन धर्म के पाट पर ही खड़ा है।” उन्होंने कहा कि सर्व समाज की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समरसता के लिए बागेश्वर धाम संत धीरेंद्र शास्त्री जी द्वारा निकाली जा रही दिल्ली से वृंदावन पदयात्रा न केवल ऐतिहासिक है बल्कि समाज को एक सूत्र में बाँधने का सशक्त प्रयास है।

श्याम गुप्ता ने कहा कि आज के समय में जब समाज में जात-पात, धर्म और विचारों के नाम पर विभाजन की दीवारें खड़ी की जा रही हैं, तब संत धीरेंद्र शास्त्री जी जैसे संतों का यह कदम हर भारतवासी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह पदयात्रा अखंड भारत के उस सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जिसमें सभी धर्म, जाति और वर्ग के लोग एक साथ चलकर “हम सब भाई-भाई” का संदेश दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवता, करुणा और एकता का धर्म है। बागेश्वर धाम की यह पदयात्रा उसी सनातन संस्कृति के मूल भाव को जीवंत कर रही है।

श्याम गुप्ता ने देशवासियों से अपील की कि वे व्यक्तिगत भेदभाव और मतभेदों से ऊपर उठकर इस सर्व समाज एकता के आंदोलन से जुड़ें और अखंड भारत की भावना को सशक्त करें। उन्होंने कहा कि जब संत और समाज साथ चलते हैं, तब राष्ट्र स्वयं सशक्त और गौरवान्वित बनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...