Blog

कार्यकारिणी बैठक संपन्न — संजय सोनी बने प्रदेश अध्यक्ष, लाल टोपी राजू सोनी को मिला प्रदेश संयोजक का दायित्व

राजनांदगांव/
प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रशासनिक कार्यालय में आज क्लब की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व अध्यक्ष राजीव सोनी एवं संजय सोनी सहित प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य रूप से राजीव गुप्ता, मनमोहन शर्मा, अब्दुल कादिर, तुलसी गौतम, राजेश चौथवानी, शशि देवांगन, रुपेश जोशी एवं सौरभ ताम्रकार शामिल रहे। प्रदेश के पत्रकारिता संगठन के विस्तार और संगठन की मजबूती को लेकर सार्थक चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से संजय सोनी को प्रेस रिपोर्टर क्लब का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। वहीं, पत्रकारिता जगत के प्रतिष्ठित नाम लाल टोपी राजू सोनी को संगठन ने प्रदेश के सबसे उच्च पद प्रदेश संयोजक के रूप में चयनित कर सम्मानित किया।

इसी क्रम में बिलासपुर प्रभारी गौतम बलबूद्रे को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
कार्यकारिणी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

बैठक में आगामी समय में राष्ट्रीय प्रेस रिपोर्टर क्लब के गठन पर भी विचार-विमर्श हुआ, ताकि संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त पहचान दिलाई जा सके। साथ ही, क्लब के विस्तार एवं प्रशासनिक कार्यों को सुदृढ़ करने हेतु राजनांदगांव मुख्यालय से आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

अंत में प्रदेश कार्यकारिणी ने कहा कि प्रेस रिपोर्टर क्लब का उद्देश्य है —

“पत्रकारों की आवाज़ को सशक्त बनाना, निष्पक्ष पत्रकारिता को प्रोत्साहित करना और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना।”

बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और सभी सदस्यों ने संगठन की एकता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

✍️ रिपोर्ट — प्रेस रिपोर्टर क्लब, प्रशासनिक कार्यालय, राजनांदगांव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...