Blog

प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश संरक्षक बने श्याम गुप्ता

रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। समाजसेवा और पत्रकारिता जगत में विख्यात नाम श्याम कुमार गुप्ता को उनके अनुभव, कार्यशैली और पत्रकार कल्याण के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रेस रिपोर्टर क्लब ने प्रदेश संरक्षक के रूप में मनोनीत किया है। इस निर्णय से पत्रकार साथियों में हर्ष का माहौल है।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने इस अवसर पर कहा कि “सामाजिक कार्यकर्ता एवं अनुभवी पत्रकार श्याम गुप्ता जी के मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा मिलेगी। उनके अनुभव से प्रदेशभर के पत्रकार साथियों के हितों को मजबूती मिलेगी।” उन्होंने बताया कि श्याम गुप्ता न केवल एक सशक्त पत्रकार हैं, बल्कि मार्शल आर्ट्स, नागरिक सुरक्षा सेवा और सामाजिक उत्थान के कार्यों से भी गहराई से जुड़े हुए हैं।

इंडिया क्राइम न्यूज नेशन के डायरेक्टर के रूप में श्याम गुप्ता ने सदैव निष्पक्ष पत्रकारिता और समाजहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। उनके नेतृत्व और अनुभव से पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और संगठनात्मक एकता को नई ऊर्जा मिलेगी, ऐसा विश्वास सभी पदाधिकारियों ने व्यक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी सहित सभी जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों ने श्याम गुप्ता को प्रदेश संरक्षक बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...