Blog
कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु हेमंत खुटे का सम्मान

पिथौरा विश्व सैक्सोफोन दिवस के अवसर पर कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित संगीतमय कार्यक्रम साज की आवाज में पिथौरा के हेमंत खुटे को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु आयोजक मंडल ‘ छत्तीसगढ़ मंच ‘ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत द्वारा शाल – श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया ।
ज्ञात हो रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हेमंत खुटे द्वारा निर्मित शैक्षिक गीत ‘ ‘ स्कूल चलो पढ़े बर ‘ यू ट्यूब पर रिलीज हुआ है। हेमंत ने वर्ष 2008 में म्यूजिक कंपनी मेघा क्रिएशन के बैनर तले अनेक ऑडियो – वीडियो का निर्माण कर गीत – संगीत के क्षेत्र में अंचल को एक विशिष्ट पहचान दी।बॉलीवुड के ख्यातनाम पार्श्व गायक मो.अजीज, सोनू निगम तथा नमिता अग्रवाल ने हेमंत की म्यूजिक कंपनी मेघा क्रिएशन के लिए छत्तीसगढ़ी में अपनी अनमोल आवाजें दी है।