Blog

रायगढ़ एयरपोर्ट की पुरानी मांग पूरी होने के आसार, श्रेय जाएगा वित्त मंत्री ओपी चौधरी को — बलबीर शर्मा

रायगढ़। लंबे समय से अटकी पड़ी रायगढ़ एयरपोर्ट की मांग अब साकार होती नजर आ रही है। जिले के विकास के इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लेकर जनमानस में नई उम्मीद जाग उठी है। जब छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधानसभा के युवा, ऊर्जावान विधायक ओपी चौधरी ने सार्वजनिक रूप से एयरपोर्ट के लिए जमीन व्यवस्था की तैयारी की जानकारी दी, तब यह विश्वास और मजबूत हुआ कि रायगढ़ अब अपने एयर कनेक्टिविटी के सपने को साकार करेगा।

इस विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व डिप्टी डायरेक्टर (एन. वाय. के.), भारत सरकार एवं भाजपा के सक्रिय सदस्य बलबीर शर्मा ने कहा कि रायगढ़ एयरपोर्ट की मांग कई दशकों से लंबित थी, और इसके पूरे होने का श्रेय निश्चित रूप से ओपी बेटा (ओपी चौधरी) को जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह ओपी चौधरी रायगढ़ जिले के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं, वह सराहनीय है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, उद्योग और पर्यटन के साथ अब एयरपोर्ट का निर्माण रायगढ़ की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करेगा।

बलबीर शर्मा ने आगे कहा कि रायगढ़ जिले के लोगों का सपना अब पूरा होने जा रहा है। एयरपोर्ट बनने से न केवल व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रोजगार और पर्यटन के नए अवसर भी खुलेंगे। उन्होंने ओपी चौधरी को रायगढ़ के वास्तविक विकास पुरुष बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...