Blog

रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों और एकल विद्यालय की छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

*19 अगस्त रायगढ़*। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने थाना चक्रधरनगर के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर और उनके स्टाफ को राखी बांधकर त्यौहार मनाया। पुलिस चौकी खरसिया में भी ब्रह्मकुमारी बहनों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी ।इस भावनात्मक मौके पर पुलिसकर्मियों और बहनों के बीच भाईचारे का अनूठा संगम देखने को मिला।

इसी तरह एकल विद्यालय की छात्राओं ने थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगडे और अन्य स्टाफ को भी राखी बांधी। इस दौरान छात्राओं ने अपने सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिसकर्मियों को सौंपते हुए रक्षा सूत्र के रूप में राखी बांधने की परंपरा को निभाया।

थाना कापू क्षेत्र में भी एकल विद्यालय की छात्राओं ने थाना प्रभारी निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम और उनके स्टाफ को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों और छात्राओं के बीच स्नेह और सुरक्षा के बंधन को और भी मजबूत होते देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...