Blog

लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ऐतिहासिक पदयात्रा सम्पन्नओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में 15 किलोमीटर की यात्रा

लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ऐतिहासिक पदयात्रा सम्पन्न
ओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में 15 किलोमीटर की यात्रा

रायगढ़। देश के लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर रायगढ़ जिले में एक ऐतिहासिक पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा वित्तमंत्री ओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया एवं सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में घरघोड़ा के गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर तमनार तक संपन्न हुई। लगभग 15 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहां हजारों लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रनिर्माण के प्रतीक लौह पुरुष पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर बलबीर शर्मा, परमजीत सिंह भाटिया, संजय जिंदल और संदीप सहित कई जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान “एक भारत श्रेष्ठ भारत” और “राष्ट्र प्रथम” के नारे गूंजते रहे। मार्ग में जगह-जगह पदयात्रियों का स्वागत किया गया और राष्ट्रभक्ति के गीतों से वातावरण गूंज उठा।

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल का योगदान देश की एकता के लिए अमूल्य है, उनकी प्रेरणा से आज का भारत एकजुट और सशक्त है। सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि इस पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय चेतना और एकता का भाव जगाना है। सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि लौह पुरुष के विचार ही सच्चे अर्थों में भारत के विकास की दिशा तय करते हैं।

यह पदयात्रा राष्ट्रनायक सरदार पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रतीक बनकर इतिहास में दर्ज हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...