Blog

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विकास मॉडल की सराहना, सामाजिक कार्यकर्ता रेंशी श्याम गुप्ता बोले — “काम सर चढ़कर बोल रहा है”

काम सर चढ़कर बोल रहा है..
ओपी भाई विकास कार्यों से अपने को तौल रहा है… श्याम गुप्ता

रायगढ़। नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक एवं सामाजिक कार्यकर्ता रेंशी श्याम गुप्ता ने रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विकास कार्यों की जोरदार प्रशंसा करते हुए कहा कि “काम सर चढ़कर बोल रहा है… भाई ओपी विकास कार्यों से अपने को तोल रहा है।” उन्होंने कहा कि आज रायगढ़ में जो विकास की गति दिखाई दे रही है, वह प्रदेश में एक मिसाल बन चुकी है।

श्याम गुप्ता ने बताया कि व्यक्तिगत कार्यों की संख्या की गिनती करना मुश्किल है, परंतु यह सत्य है कि रायगढ़ विधानसभा के सार्वजनिक जनहित में जिन कार्यों को पूरा होने में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को पाँच साल लग जाते, उन्हीं कार्यों को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मात्र दो वर्षों में पूरा कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि ओपी चौधरी के नेतृत्व में विकास कार्यों की रफ्तार कई गुना बढ़ी है—चाहे वह सड़क निर्माण हो, शिक्षा-सुविधाओं का विस्तार, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना हो।

सामाजिक कार्यकर्ता गुप्ता ने आगे कहा कि वित्त मंत्री के रूप में उनकी दृष्टि (विजन) और पूर्व आईएएस कलेक्टर होने का अनुभव आज रायगढ़ के हर क्षेत्र में दिख रहा है। उनकी प्रशासनिक समझ, तेज निर्णय क्षमता और जमीनी हकीकत को जानने का अनुभव अब विकास की एक मजबूत नींव बना रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में ओपी चौधरी को “विकास पुरुष” के रूप में जाना जाएगा। उनकी कार्यशैली और जनता के प्रति संवेदनशीलता रायगढ़ जिले में एक अमिट छाप छोड़ रही है। रायगढ़ की जनता विकास की इस सकारात्मक लहर से उत्साहित है और वक्त के साथ यह उपलब्धियाँ और मजबूत होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...