Blog

नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई

पिथौरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गड़बेड़ा में नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकगण तथा विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से नशा उन्मूलन का संकल्प लिया l
इस अवसर आर संकुल प्राचार्य नन्द कुमार चौधरी ने नशा तथा मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों को रेखांकित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज सभी के लिए घातक है इसलिए इनसे हमें बचकर रहना चाहिए। जागरूकता और आत्मनियंत्रण से नशा से बचा जा सकता है।
संस्था के अन्य व्याख्याताओं ने भी नशा के नुकसान बताते हुए नशा से कोसों दूर रहने का विद्यार्थियों से आह्वान किया।
उद्बोधन पश्चात श्री चौधरी ने बच्चों को सामूहिक रूप से नशामुक्ति हेतु शपथ दिलाई जिसमें विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे तंबाकू, शराब और अन्य किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों से दूर रहेंगे एवं अपने परिवार और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम के दरमियान नन्द कुमार चौधरी . रमेश प्रजापति . पुष्पा पटेल , महेश पटेल , गायत्री सिन्हा. अनिता नायक. अमिता शुक्ला ,दया राम पटेल. कृष्ण कुमार ठाकुर. नरेश बरिहा , सुलोचना पटेल , गिरजा साहू. उमाशंकर नायक . पवन पटेल ,प्रेमलता पटेल. धरम वीर यादव व नीता जगत सहित काफी संख्या में छात्र – छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ